फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी ने की नतीजों की समीक्षा, देखिए स्पेशल रिपोर्ट

Tue, 21 Mar 2017 09:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
punjab bjp media cell
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों में अकाली बीजेपी गठबंधन को करारी शिकस्त मिली। जिसके बाद अब पंजाब में भाजपा मीडिया सेल एक बार फिर सक्रियता के साथ अपना पक्ष जनता के समक्ष रखेगा। यह निर्णय भाजपा मीडिया सेल पंजाब की सोमवार को यहां संपन्न हुई  प्रदेश स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मीडिया सैल पंजाब के संयोजक जनार्दन शर्मा ने की।
विज्ञापन


बैठक में पंजाब भाजपा के महासचिव मनजीत सिंह राय, सचिव विनीत जोशी ने चुनावों के दौरान हुए विभिन्न अनुभवों को मीडिया कोर कमेटी से सांझा किया। पंजाब प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ सह-संयोजक विक्त्रसंत शर्मा, राज मैनरो, भक्त मनोहर लाल, कमल सेतिया ने भी मीडिया सैल द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान किए गए कार्यों का विवरण और आंकलन किया।

 इस दौरान पंजाब के चुनावी नतीजे की भी समीक्षा की गई। भाजपा-अकाली गठबंधन के संबंधों, कार्यकर्ताओं के मनोभावों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की भी चर्चा की गई। इन सबसे अनुभव लेते हुए आगामी रणनीति तय की गई। जनार्दन शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पार्टी नेताओं व जनसाधारन में मेलजोल बढ़ाने के लिए भी विभिन्न कार्यक्त्रस्मों का आयोजन किया जाएगा, ताकि कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें