चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के चंडीगढ़ क्षेत्र में प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को वह प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से मिले। इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर और रामबीर भट्टी उपस्थित रहे।
प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि प्रशासक के साथ बैठक में कोविड-19 को लेकर चंडीगढ़ में लॉकडाउन के दौरान की गई गतिविधियों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने चंडीगढ़ में इस महामारी को लेकर प्रशासन और कोरोना वारियर्स की ओर से लोगों की जान को बचाने के लिए किए गए व्यापक उपायों पर सभी अधिकारियों और कर्मियों का विशेष आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर बदनौर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उनकी समूची टीम को बधाई दी और कहा कि लॉकडाउन में सभी ने बहुत अच्छा काम किया है।