फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीडीसी के वजूद पर भाजपा का सवाल, जाखड़ के नेतृत्व में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पूछा- पंजाब के विकास के लिए अब तक कौन-सी योजनाएं तैयार कीं, सीएम मान बोले- आयोग की बड़ी भूमिका
विज्ञापन

जाखड़ ने आयोग पर नियमों की अनदेखी, निजी डेटा जुटाने और 85 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी रखने के आरोप लगाए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विकास आयोग (पीडीसी) के वजूद को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। वीरवार को भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में विनीत जोशी, प्रितपाल बलियावाल समेत अन्य नेताओं ने आयोग के कार्यालय के बाहर धरना दिया। जाखड़ ने सवाल किया कि आयोग ने अब तक पंजाब के विकास के लिए कौन-सी योजनाएं तैयार की हैं। इसके जवाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के विकास में पीडीसी की बड़ी भूमिका है और आयोग की टीम औद्योगिक विकास समेत विभिन्न परियोजनाओं को मजबूत करने के लिए काम कर रही है।

जाखड़ ने लगाए गंभीर आरोप
जाखड़ ने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं को दरकिनार कर और कानूनी ढांचे की अनदेखी कर पीडीसी बनाई गई है। उन्होंने आयोग को गैर-सरकारी तत्वों का समूह बताते हुए कहा कि इसके नियुक्त लोगों को राज्य के खजाने से मोटा वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने नियमों की अनदेखी कर पसंदीदा लोगों की नियुक्ति, पंजाब के लोगों का निजी डेटा जुटाने और आयोग में 85 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि आयोग में पंजाब की स्थानीय परिस्थितियों को समझने वाला कोई पंजाबी सदस्य नहीं है। जाखड़ ने यह भी सवाल उठाया कि जब पहले से योजना आयोग और योजना विभाग मौजूद हैं तो पीडीसी की जरूरत क्या है। उन्होंने आयोग की ओर से तैयार विकास योजनाओं को सार्वजनिक करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम बोले- विरोधी कर रहे व्यर्थ की सियासत
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को विकास की राह पर आगे ले जाने, औद्योगिक विकास और अन्य परियोजनाओं को मजबूत करने में पीडीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आयोग की टीम पंजाबियों के लिए काम कर रही है और विरोधी इस मुद्दे पर व्यर्थ की सियासत कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें