फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के चलते जालंधर नहीं आए कन्हैया, जानिए अब कब आएंगे?

Wed, 28 Sep 2016 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
कन्हैया का जालंधर आने का कार्यक्रम रद्द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देशद्रोह के मामले का सामना कर रहे जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नेता कन्हैया कुमार का मंगलवार को जालंधर आने का कार्यक्रम भाजपाइयों और अन्य संगठनों के विरोध की वजह से रद्द कर दिया गया। आम आदमी वालंटियर फ्रंट की ओर से देश भगत यादगार हाल में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कन्हैया ने शामिल होना था।
विज्ञापन


आम आदमी वालंटियर फ्रंट के पंजाब महासचिव सुखविंदर सिंह काहलों ने कहा कि संगठनों के व्यापक विरोध को देखते हुए कन्हैया के आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि फ्रंट राज्य में सद्भावना बनाए रखना चाहता है। ऐसा कोई काम नहीं किया जाएगा, जिससे माहौल खराब हो। हालांकि सूचना थी कि कन्हैया सोमवार रात ही जालंधर पहुंच गए थे, लेकिन इस बारे में काहलों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

कन्हैया के आने की सूचना पर भाजपाइयों के अलावा कई संगठनों ने देश भगत यादगार हॉल के पास ही धरना लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इन संगठनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बजरंग गोरक्षा दल, छात्र सेवा संघ, हिंद क्रांति दल, शेर-ए-पंजाब युवा मोर्चा, युवा हिंदू ब्रिगेड, महावीर सेना दल, साईं सेवा सोसाइटी, शिव सेना बाल ठाकरे और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सदस्य शामिल थे। भाजपाइयों ने कन्हैया को देशद्रोही बताते हुए नारेबाजी की। पुलिस हलका बल प्रयोग कर लगभग 20-25 प्रदर्शनकारियों को बसों में भर कर थाने ले गई। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

​अब 31 अक्तूबर को जालंधर आएंगे कन्हैया

- फोटो : File Photo
एडीसीपी अमरीक सिंह पवार ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल से खदेड़ दिया गया है। पुलिस ने 20-25 लोगों को राउंडअप किया हैं, जिन्हें बाद में छोड़ दिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से यादगार हाल के अंदर और बाहर कड़ा पुलिस प्रबंध किया गया।

दो दिन पहले डॉ. बीआर अंबेडकर एकता मंच, शहीद भगत सिंह यूथ क्लब और वाल्मीकि टाइगर फोर्स ने कन्हैया कुमार का पुतला जला कर प्रदर्शन किया था। फैन भगत सिंह दे क्लब के सदस्यों अरविंद मिश्रा, ललित बब्बू, अमरजीत सिंह अमरी, रॉक्सी उप्पल, मनीश राजपूत, वरिंदर शर्मा, सोनू हंस और जसवीर सिंह बग्गा ने कहा कि वह कन्हैया कुमार को जालंधर में आने नहीं देंगे। उनका कहना है कि कन्हैया कुमार देश विरोधी है और ऐसे विरोधी को जालंधर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

देश भगत यादगार हाल में दो दिवसीय मेला 31 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से कन्हैया कुमार, अनीरबन भट्टाचारिया और उम्र खालिद को विशेष प्रवक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया हैं। मेले में तीनों शिक्षार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें