भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को नवंबर माह के अंत में चुन लिया जाएगा। इसी प्रक्रिया के तहत 23 मंडल अध्यक्ष चुन लिए गए हैं।
बाकी के 10 मंडल अध्यक्षों का चुनाव अगले सप्ताह तक हो जाएगा। प्रदेश चुनाव अधिकारी प्रेम कौशिक ने बताया कि मंडल नंबर- 6 से गोविंद राम, मंडल नंबर 16 से कंवर लाल, मंडल 7 राहुल द्विवेदी, मंडल 21 प्रदीप बंसल, मंडल 25 से राकेश कुमार नोनी को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया।