फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: भाजपा ने तैयार की असंतुष्टों की सूची, फोन करके बरसा रहे प्यार, मनोहर लाल ने झोंकी ताकत

Tue, 30 Apr 2024 01:23 PM IST
निवेदिता वर्मा सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

करनाल में पंजाबी समुदाय के लोग नायब सिंह सैनी को विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाने पर विरोध जता चुके हैं। हालांकि, डैमेज कंट्रोल करने के लिए पंजाबी समाज के प्रमुख लोगों के साथ मनोहर लाल बैठक कर चुके हैं और जातिवाद से ऊपर उठने का पाठ पढ़ा चुके हैं, लेकिन इनपुट मिल रहे हैं कि अकेले पंजाबी समाज के ही नहीं भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक अन्य समाज के लोग भी असंतुष्ट हैं।
विज्ञापन
मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में उठे नाराजगी के सुरों को भांपते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है। करनाल लोकसभा और उपचुनाव में जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी ने असंतुष्टों को मनाने के लिए फुल प्रूफ प्लान तैयार किया है। 
विज्ञापन


नाराज पंजाबी समुदाय के लोगों को मनाने की कोशिश के बाद अब अन्य समाज के असंतुष्टों की भी सूची तैयार की गई है। रणनीति के तहत इन असंतुष्टों के साथ भी जल्द मनोहर लाल व सीएम नायब सैनी की बैठकें होना तय हैं। बैठकों से पहले नाराज लोगों को संतुष्ट करने के लिए नेता धड़ाधड़ फोन कर रहे हैं और प्यार बरसा रहे हैं। खुद पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी मनोहर लाल भी असंतुष्टों को फोन करके हाल-चाल पूछ रहे हैं साथ ही नाराजगी के कारण भी जान रहे हैं। सभी समाज के उन लोगों की सूची तैयार कराई गई है, जो असंतुष्ट हैं और फिलहाल भाजपा के लिए काम नहीं करके घर बैठे हैं। 

करनाल की अलग-अलग मार्केट प्रधानों और मौजिज व्यापारियों से सूची ली गई है। इसी प्रकार अनाज मंडी और सब्जी मंडी के व्यापारियों की भी सूची तैयार की गई है। सूची मिलने के बाद मनोहर लाल व उनकी टीम ने इस पर काम शुरू दिया है। खुद मनोहर लाल इन असंतुष्टों को फोन कर रहे हैं और पार्टी के प्रचार में जुटने की अपील कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह नाराजगी का कारण भी पूछ रहे हैं। भाजपा के सूत्रों का दावा है कि आगामी कुछ दिनों में तमाम लोगों के साथ अलग-अलग बैठकें होंगी, जिनमें मनोहर लाल के साथ सीएम नायब सैनी भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


पूर्व जिला प्रधान जता चुके खुले तौर पर नाराजगी
करनाल भाजपा के पूर्व जिला प्रधान अशोक सुखीजा कार्यकर्ताओं की नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और खुले तौर पर नाराजगी के कारण बता चुके हैं। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी पत्र लिख चुके हैं। हालांकि, इस घटनाक्रम के बाद मनोहर लाल सुखीजा के साथ बैठक कर मनाने की कोशिश कर चुके हैं। असंतुष्ट लोगों का कहना है कि पिछले पांच साल में करनाल में मनोहर लाल ने ऐसा कोई मजबूत नेता नहीं खड़ा किया, जिसको करनाल की जिम्मेदारी दी गई और कार्यकर्ताओं की सुनवाई कराई हो। जिसको भी जिम्मेदारी दी गई, वे कमजोर साबित हुए और जिनको जिम्मेदारी नहीं दी गई, वे नाराज हो गए।
 
पूर्व ओएसडी ने भी करनाल में डाला डेरा
मनोहर पार्ट-1 सरकार के समय अमरेंद्र सिंह करनाल में मुख्यमंत्री कैंप हाउस के ओएसडी थे। पार्ट 2 में लेबर विभाग में चेयरमैन बनाए गए थे, लेकिन पिछले चार साल से वह न तो सरकार में हैं और न ही संगठन में उनको कोई अहम जिम्मेदारी दी गई। फिलहाल वह पंचकूला में रहते हैं और सरकार से नाराजगी के चलते करनाल से दूरी बनाए हुए थे। बताया जाता है कि मनोहर लाल से बातचीत के बाद उनको करनाल में बुलाया गया है। अमरेंद्र सिंह का करनाल में राजपूत समुदाय के साथ-साथ अन्य समाजों में प्रभाव है। बल्कि, उनकी खुद की एक टीम है, जो हर चुनाव में आगे रहती है। इस बार यह टीम भी सक्रिय नहीं है। इसलिए पुरानी टीम को मैदान में उतारने के लिए पूर्व ओएसडी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें