सनी देओल शुक्रवार देर रात अपने कैंप ऑफिस पहुंचे और मेयर अनिल वासुदेवा, जिलाध्यक्ष विजय शर्मा व अन्य भाजपा पदाधिकारियों के साथ सुबह अपनी दिनचर्या की शुरूआत पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा करके की। सनी देओल जैसे ही कैंट स्टेशन पहुंचे तो उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
अपने गीतों पर थिरके सनी
ये ढाई किलो का हाथ जब पड़ता है तो आदमी उठता नहीं उठ जाता है। हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा। कुछ ऐसे ही डॉयलॉग बोलकर छात्राओं में जोश भरते हुए दिखे गुरदासपुर सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल। मौका था आरआर बावा डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स में वार्षिक समारोह का, जिसमें वे मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे।
सनी के कॉलेज पहुंचते ही पूरा माहौल ही जोशनुमा हो गया। उनका स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट से किया गया। इस मौके पर सांसद सनी देओल ने अपनी फिल्मों के प्रसिद्ध डायलॉग भी बोलें। जिन्हें सुनकर पूरा माहौल ही खुशनुमा हो गया। कॉलेज के प्रबंधकों ने सनी देओल को सम्मानित भी किया।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सनी दिओल ने कहा कि उनको छात्रों के बीच जाकर हमेशा अच्छा ही महसूस होता है। वहीं जब मीडिया ने उनके क्षेत्र में हुए विकास के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र में अपना काम कर रहे है। वहीं इस कार्यक्रम में सम्मलित होने के बाद वे गौशाला भी पहुंचे। वहीं दूसरी ओर अकाली विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल ने सांसद सनी देओल के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया।