फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोटः गुमशुदगी के पोस्टर पर सनी देओल ने कहा- कुछ ज्यादा नहीं बोलूंगा, मैं अपना काम करता रहूंगा

Sun, 16 Feb 2020 05:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट ( पंजाब)
विज्ञापन
सनी देओल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लंबे समय से गुरदासपुर से गैरहाजिर सांसद और सिने स्टार सनी देओल ने पठानकोट में धन्यवाद रैलियां कीं। इस दौरान उन्होंने पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा किया और कई घोषणाएं भी कीं। चुनाव के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए सनी देओल ने गुमशुदगी के पोस्टरों के बारे में पूछने पर हंसते हुए कह दिया कि यह आप लोग करवाते रहोगे, लोग करते रहेंगे। मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा। मैं अपना काम करता रहूंगा। जिसको जो कहना है कहता रहे। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि चुनाव जीतने के बाद सनी देओल बेशक 4-5 बार अपने संसदीय क्षेत्र की फेरी लगा चुके हैं लेकिन कभी पठानकोट की जनता और मीडिया से रूबरू नहीं हुए। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि सनी देओल को अपने हलके की जनता की नहीं बल्कि अपने फिल्मी करियर की चिंता है। शनिवार को सनी ने पठानकोट के तीनों विधानसभा हलकों में धन्यवाद रैलियां कीं और लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके अलावा मंच से फिल्मी डायलॉग सुनाकर उनका मनोरंजन भी किया। 

वंदे भारत का होगा स्टॉपेज, कैंट स्टेशन बनेगा मॉडर्न
पठानकोट कैंट स्टेशन पर अधीक्षक ने सांसद सनी देओल को प्लेटफार्म-2 पर रेलयात्रियों के चढ़ने के लिए एस्केलेटर बनवाने, नई दिल्ली से पवित्र धाम जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी के ठहराव की भी मांग रखी। सांसद ने कहा कि पठानकोट कैंट स्टेशन को बड़े महानगरों के स्टेशनों की भांति स्मार्ट स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री पीयूष गोयल से बातचीत करेंगे। यात्रियों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से चलकर माता वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के कैंट स्टेशन पर ठहराव को लेकर उनकी रेलमंत्री पीयूष गोयल से बातचीत हो गई है। उन्हें भरोसा है कि रेलमंत्री गोयल शीघ्र इस मांग पर हरी झंडी देंगे। 

विज्ञापन

एक झलक पाने को बेताब दिखे यात्री

सनी देओल शुक्रवार देर रात अपने कैंप ऑफिस पहुंचे और मेयर अनिल वासुदेवा, जिलाध्यक्ष विजय शर्मा व अन्य भाजपा पदाधिकारियों के साथ सुबह अपनी दिनचर्या की शुरूआत पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा करके की। सनी देओल जैसे ही कैंट स्टेशन पहुंचे तो उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

अपने गीतों पर थिरके सनी
ये ढाई किलो का हाथ जब पड़ता है तो आदमी उठता नहीं उठ जाता है। हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा। कुछ ऐसे ही डॉयलॉग बोलकर छात्राओं में जोश भरते हुए दिखे गुरदासपुर सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल। मौका था आरआर बावा डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स में वार्षिक समारोह का, जिसमें वे मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। 

सनी के कॉलेज पहुंचते ही पूरा माहौल ही जोशनुमा हो गया। उनका स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट से किया गया। इस मौके पर सांसद सनी देओल ने अपनी फिल्मों के प्रसिद्ध डायलॉग भी बोलें। जिन्हें सुनकर पूरा माहौल ही खुशनुमा हो गया। कॉलेज के प्रबंधकों ने सनी देओल को सम्मानित भी किया। 
  
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सनी दिओल ने कहा कि उनको छात्रों के बीच जाकर हमेशा अच्छा ही महसूस होता है। वहीं जब मीडिया ने उनके क्षेत्र में हुए विकास के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र में अपना काम कर रहे है। वहीं इस कार्यक्रम में सम्मलित होने के बाद वे गौशाला भी पहुंचे। वहीं दूसरी ओर अकाली विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल ने सांसद सनी देओल के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें