फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2024: भाजपा ने साधा जातीय व क्षेत्रीय संतुलन, सीएम के विश्वसनीय नेताओं को संगठन में फिर जिम्मेदारियां

Fri, 05 Jan 2024 01:02 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पार्टी अगली सूची में भी जाटों को अच्छा प्रतिनिधित्व देने की कोशिश में है। बहुत जल्द संगठन के अन्य पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभागों की सूची आएगी। वहीं, 83 फीसदी गैर जाटों के प्रतिनिधित्व में 40 फीसदी ब्राह्मण समुदाय के लोगों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
भाजपा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2024 को फतह करने के लिए जातीय के साथ क्षेत्रीय संतुलन बैठाना शुरू कर दिया है। संगठन की नई सूची में पार्टी ने इसका पूरा ध्यान रखा है। 
विज्ञापन


हरियाणा एक हरियाणवी एक की तर्ज पर पार्टी ने अपनी पहली सूची में सभी जातियों को साधने की कोशिश की है। वहीं, सूची में सीएम के विश्वसनीय लोगों को दोबारा से जगह दी गई है। इसमें विधायक मोहन लाल बड़ौली, वेदपाल, विपुल गोयल और अरुण यादव शामिल हैं। यादव वही नेता हैं, जिन्हें एक विवादित ट्वीट के बाद पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने हटा दिया था। अब उन्हें दोबारा से सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

सूची में ब्राह्मण, राजपूत, एससी, वैश्य और पंजाबी को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। पूर्व अध्यक्ष धनखड़ के हटने के बाद संगठन में जाट समुदाय की कमी को पूरा करने के लिए हिसार के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुनिया का कद बढ़ाकर उन्हें महामंत्री का पद सौंपा गया है। वहीं, 45 मेंबरों की सूची में 17 फीसदी जाटों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। 
विज्ञापन


पार्टी अगली सूची में भी जाटों को अच्छा प्रतिनिधित्व देने की कोशिश में है। बहुत जल्द संगठन के अन्य पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभागों की सूची आएगी। वहीं, 83 फीसदी गैर जाटों के प्रतिनिधित्व में 40 फीसदी ब्राह्मण समुदाय के लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व महामंत्री वेदपाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया, वहीं, ब्राह्मण समुदाय से आए विधायक मोहनलाल बडौली को महामंत्री पद पर बनाए रखा है। 

पार्टी ने ओबीसी और एससी समुदाय के लोगों को भी उचित प्रधिनित्व दिया है। अहीरवाल बेल्ट का ध्यान रखते हुए गुरुग्राम के अरुण यादव को सोशल मीडिया प्रमुख, गुरुग्राम की संतोष यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा राज्य सभा सांसद व एससी मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार और स्व. पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

कविता जैन बाहर, अर्चना गुप्ता की एंट्री 
पार्टी ने संगठन से पूर्व मंत्री कविता जैन को बाहर किया तो उनकी कमी को पूरा करने के लिए उन्हीं की समुदाय की अर्चना गुप्ता को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। गुप्ता पानीपत की जिला अध्यक्ष के पद पर थीं। भाजपा में महामंत्री पद की काफी अहमियत होती है। पार्टी ने पूर्व मंत्री विपुल गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष और अजय बंसल व वरिंदर गर्ग को भी कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर वैश्य समुदाय को साधने की पूरी कोशिश की है। सूत्रों ने बताया है कि कविता जैन इस बार भी विधानसभा का चुनाव लड़ने के मूड में है। इसलिए संगठन के बजाय अपने क्षेत्र में ध्यान देने की चर्चा है।

50 फीसदी पदाधिकारी जाट बेल्ट से
भाजपा ने जातीय संतुलन साधने के साथ क्षेत्रीय संगठन का भी पूरी ख्याल रखा है। प्रदेश कार्यकारिणी में 50 फीसदी पदाधिकारी जाट बेल्ट से बनाए हैं। इनमें रोहतक, सोनीपत, पानीपत व हिसार से आए नेताओं को ज्यादा तवज्जो दी गई है। रोहतक के संतीश नांदल को प्रदेश उपाध्यक्ष, रोहतक, सोनीपत, पानीपत से आए पदाधिकारियों को महामंत्री नियुक्त किया गया है। हिसार के कैप्टन भूपेंद्र सिंह, रेणु डाबला और सोनीपत के उमेश शर्मा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, रोहतक के गुलशन भाटिया कार्यालय सचिव व रोहतक के भूपेश खुराना को सहकार्यालय सचिव नियुक्त किया है। वहीं, बाकी पदाधिकारी पंचकूला, करनाल, गुरुग्राम व कुरुक्षेत्र से नियुक्त किए गए हैं। हालांकि अंबाला का प्रतिनिधित्व कम दिखा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें