फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम के सत्संग में BJP नेता: डिप्टी स्पीकर बोले- डेरा से पुराना नाता, आपसे आशीर्वाद मिलना मेरा सौभाग्य

Thu, 20 Oct 2022 11:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैंने आपसे आशीर्वाद लिया। मेरा डेरे से पुराना नाता है। जब छोटा था तब से गंगवा स्थित डेरे में जाता रहा हूं। अब भी आशीर्वाद मिल रहा है। डेरा प्रेमी मानवता के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन
राम रहीम - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा और हिसार के मेयर गौतम सरदाना की पत्नी ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के वर्चुअल सत्संग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हिसार के चौधरी रिसोर्ट में इस कार्यक्रम का संदेश सुनाया गया। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, मेयर गौतम सरदाना, मेयर की पत्नी ने माइक से संबोधन भी दिया। 

विज्ञापन


डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैंने आपसे आशीर्वाद लिया। मेरा डेरे से पुराना नाता है। जब छोटा था तब से गंगवा स्थित डेरे में जाता रहा हूं। अब भी आशीर्वाद मिल रहा है। डेरा प्रेमी मानवता के लिए काम करते हैं। सफाई से लेकर रक्तदान, अंगदान तक हर क्षेत्र में डेरा का कार्य सराहनीय है। 

विज्ञापन


1960 में शाह मस्तान जी ने गंगवा में डेरे की नींव रखी थी। मेरा जन्म 1964 में हुआ था। जब मैं छोटा था तब से ही डेरे में आना-जाना था। डेरे की पांच सदस्यीय कमेटी के सदस्य भी रह चुके हैं। जब तक राजनीति में आए डेरे के आशीर्वाद से लगातार सफलता मिली है। आज वर्चुअल तरीके से आशीर्वाद ले रहे हैं। सभी श्रद्धालुओं की कामना है कि आप फिजिकली तौर पर आशीर्वाद प्रदान करें। 
विज्ञापन


दूसरी ओर से डेरा प्रमुख ने कहा कि यह सब तो रब की रजा पर निर्भर है। इस मौके पर मेयर की पत्नी, कुछ पूर्व जिला पार्षद, सरपंच प्रत्याशी भी उपस्थित रहे। डेरा प्रमुख के कार्यक्रम को आदमपुर उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि डेरा प्रमुख को उपचुनाव के कारण ही पैरोल मिली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें