रोहतक में भाजपा नेताओं की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
गौतम ने बताया कि सदस्य बनने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, सदस्यता नंबर 8980808080 को डायल करने के बाद सदस्य बनने वाले के मोबाइल में जो नंबर एसएमएस में प्राप्त हुआ है सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को भरना होगा। 25 सदस्यों का विवरण पूर्ण होने पर उसे स्व हस्ताक्षर कर सदस्यता प्रमुख/मंडल अध्यक्ष के पास जमा करना अपेक्षित होगा।
संगठन द्वारा सत्यापित होने के पश्चात ही वह कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य के लिए पात्र माना जाएगा। बैठक में भाजपा प्रदेश सदस्यता प्रमुख गोविंद भारद्वाज एवं विशाल सेठ, संगठन महामंत्री सुरेश, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, एडवोकेट वेदपाल, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश मीडिया सहप्रमुख रणदीप घनघस, जिला प्रभारी शमशेर सिंह खरक, रोहतक के सदस्यता प्रमुख वीर सिंह हुड्डा, एडवोकेट रणवीर ढ़ाका, कमल धींगड़ा, एडवोकेट अनिता बुधवार, सुनीता सैन, संजय बल्हारा, अशोक वर्मा, कप्तान जसिया, दिनेश घिलौड़, देवराज आदि मौजूद रहे।
सांसद ज्यादा से ज्यादा गांवों का करें दौरा : रामपाल
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के दौरान शहर के साथ-साथ गांवों के बूथों पर भी फोकस करना होगा। इसके लिए प्रदेश के सभी 10 सांसद गांवों में बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा गांवों का दौरा करें। वे शुक्रवार को सदस्यता प्रमुख व जिलाध्यक्षों की दूसरे चरण की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हर बूथ पर पांच जगह कमल के निशान बनाने होंगे वह भाजपा के नारे लिखवाने होंगे। उन्होंने कहा कि अभी संसद का सत्र चल रहा है इसके बाद अगस्त में प्रदेश के सभी सांसद अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक गांव का दौरा करेंगे।
सदस्यता अभियान के बाद आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सितंबर में एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। लोकसभा चुनाव की जीत के बाद प्रदेश में अलग सा माहौल बना हुआ है। इसी कारण अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारियां आरंभ हो जाए, ताकि जो मिशन विधानसभा चुनाव के लिए लिया है वह पूरा किया जा सके।
ये चलेगा सदस्यता अभियान
: मंडल सदस्यता प्रमुखों की जिला बैठक 2 जुलाई तक
: बूथ/ शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक 5 जुलाई तक
: सदस्यता विस्तारकों की कार्यशाला 15 जुलाई से 21 जुलाई के मध्य
: सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम 6 जुलाई से 11 अगस्त तक
: सत्यापन तथा मंडल में बूथ के अनुसार रजिस्टर तैयार करना- 30 अगस्त, 2019 तक
: सक्रिय सदस्यता 12 अगस्त से 31 अगस्त तक
: सत्यापन व रजिस्टर बनाना 1 सितंबर से 10 सितंबर, 2019 तक
: सक्रिय सदस्यता हेतु जिला स्तर पर 3 की उपसमिति बनेगी (जिसमें संयोजक प्रदेश से नियुक्त होगा अन्य जिलों से) 31 जुलाई 2019 तक