भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के फार्मा प्रकोष्ठ की एक टीम ने सेक्टर 16 के जनरल अस्पताल का दौरा किया।
टीम में प्रकोष्ठ के संयोजक प्रिंस भंदूला, सह-संयोजक चन्द्र भूषण शर्मा, मनीष व राजिन्द्र कुमार गोयल थे। भंदूला ने बताया कि उन्हें यहां अस्पताल में बहुत सी खामियां मिलीं।
उन्होंने बताया कि अस्पताल के ऑर्थोपेडिक्स डिपार्टमेंट में पानी की सप्लाई ही नहीं थी। बिजली के बोर्ड टूटे पड़े थे, डस्टबिन भी नहीं थे, जगह-जगह कूड़ा बिखरा हुआ था, जहां से दुर्गंध भी आ रही थी।
उन्होंने डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ.एसके भल्ला से इन खामियों को दूर करने की मांग की।