फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब को संकट से निकालने के लिए भाजपा जरूरी : ढिल्लों

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - ढिल्लों
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह के खालसा राज जैसा खुशहाल, सुरक्षित और सांझा शासन पंजाब में दोबारा स्थापित करना भाजपा का सपना है। पंजाब को यदि संकट से उबारना है तो भाजपा जरूरी है।
विज्ञापन

ढिल्लों ने कहा कि खालसा राज में सिख, हिंदू और मुस्लिम मिल-जुलकर रहते थे। साझीवालता, भाईचारा और सेवा पंजाबी पहचान की असली विशेषताएं हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में नशे, गैंगस्टरवाद, फिरौती, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर लगाम लगाने में सरकार नाकाम रही है। राज्य पर कर्ज भी तेजी से बढ़ा है। युवा, किसान, मजदूर और कर्मचारी सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब को इस संकट से निकालने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि इस बार पंजाबियों ने भाजपा को पंजाब की कमान सौंपने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें