फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भाजपा को बैठे बैठाए मिल गया बड़ा मुद्दा, पर्ची-खर्ची को लेकर कांग्रेस पर हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
-भाजपा कर रही बिना खर्ची-पर्ची के 2 लाख नौकरियां देने का वादा
विज्ञापन

-कांग्रेस की सात गारंटी में मेरिट का जिक्र तक नहीं, विधायकों के वायरल वीडियो ने बढ़ाई परेशानी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एनआईटी फरीदाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा के कोटे से नौकरी और असंध से विधायक शमशेर सिंह के अपना घर भरने के वायरल वीडियो ने कांग्रेस पार्टी की परेशानियां बढ़ी दी हैं। भाजपा को बैठे बैठाए बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है। दोनों विधायकों के वीडियो सामने आते ही भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। दूसरा, कांग्रेस की सात गारंटियों में मिशन मेरिट का जिक्र नहीं होने पर भी भाजपा ने तीखे प्रहार शुरू कर दिए हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस भाजपा से दस साल का हिसाब मांगने के लिए हरियाणा मांगे हिसाब अभियान चला रही थी, वहीं इन वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस हाईकमान ने इनके बयानों से पल्ला झाड़ लिया है। एक तरह से कांग्रेस के पास भाजपा के इस हमले की काट के लिए कुछ नहीं है।
पूरे दस साल में भाजपा कांग्रेस पर पर्ची-खर्ची के दम पर सरकारी नौकरियां देने का आरोप लगाती रही है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह विधानसभा में भी आमने-सामने हो चुके हैं। भाजपा सरकार की ओर से दस साल में 1.44 लाख नौकरियां दी गई हैं। इनमें ग्रुप ए,बी,सी और डी कैटेगरी की नौकरियां शामिल हैं। भाजपा सरकार इन्हीं नौकरियों के दम पर चुनावी माहौल बनाने की कोशिश में है। कांग्रेस विधायकों के वीडियो सामने आते ही भाजपा के फायर ब्रांड नेताओं से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली इस मामले में कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। भाजपा हाईकमान ने प्रत्याशियों से लेकर तमाम नेताओं को इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर उठाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, भाजपा का आईटी सेल भी खर्ची-पर्ची के मुद्दे को भुनाने में लगा है। अगर कांग्रेस इस मुद्दे की काट नहीं कर पाई और मतदान की तिथि तक यह मुद्दा रहा तो कांग्रेस को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। क्योंकि इस समय प्रदेश में मिशन मेरिट का पूरा शोर है और भाजपा इस मुद्दे को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देगी।
विज्ञापन

भाजपा कांग्रेस दोनों के घोषणा पत्रों में 2 लाख नौकरियां देने का वादा
हरियाणा में रोजगार बहुत बड़ा मुद्दा है। इस समय पूरे देश में सबसे अधिक बेरोजगारी दर हरियाणा में है। एक-एक पद के लिए हजार से अधिक दावेदार सामने आ रहे हैं। दोनों ही दलों ने प्रदेश में खाली पड़े 2 लाख सरकारी पदों को भरने का वादा किया है।
गारंटियों में मिशन मेरिट क्यों नहीं : प्रवीन आत्रेय
सीएम के पूर्व मीडिया सचिव प्रवीन आत्रेय का कहना है कि इससे बड़े और क्या सूबते होंगे, जब खुद कांग्रेस के विधायक कोटे से नौकरियां देने और अपना घर भरने की बात कह रहे हैं। कांग्रेस की यही संस्कृति है। जनता सब कुछ जान चुकी है और कांग्रेस का पिछले दस साल का राज भूली नहीं है। दूसरा, अगर कांग्रेस पार्टी इतनी ही साफ है और मिशन मेरिट को मानती तो सात गारंटी में मिशन मेरिट एक शब्द तक नहीं रखा है, जबकि भाजपा ने दावा किया है कि बिना खर्ची-पर्ची के नौकरियां देंगे।
विज्ञापन

नौकरी के बदले सूटकेस भाजपा का कल्चर : चांदवीर हुड्डा
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी चांदवीर हुड्डा का कहना है कि कांग्रेस ने पूरी भर्तियां पारदर्शिता के आधार पर की हैं और आगे भी भर्तियां योग्यता के आधार पर ही दी जाएंगी। नौकरी के बदले सूटकेस भाजपा का कल्चर है। हरियाणा लोकसेवा आयोग में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था। विजिलेंस ने करोडों रुपये के साथ एचसीएस अनिल नागर को पकड़ा है। भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल में 20 से अधिक पेपर लीक हो चुके हैं। पेपर लीक भाजपा की शह पर हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें