फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में भाजपा चुनाव समिति की बैठक जारी: प्रदेश अध्यक्ष व सीएम मनोहर लाल मौजूद, आज प्रत्याशियों की हो सकती घोषणा

Wed, 01 Jun 2022 09:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बैठक में प्रदेश के 46 निकाय चुनावों में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा शुरू है। भाजपा ये चुनाव सिंबल पर और अपनी गठबंधन सहयोगी जननायक जनता दल (जेजेपी) से अलग होकर लड़ रही है।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला में भाजपा चुनाव समिति की बैठक शुरू हो चुकी है। आज यानी बुधवार को ही निकाय चुनावों के उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ की अध्यक्षता में बैठक चल रही है। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद हैं। शहरी निकाय चुनावों को लेकर हरियाण भाजपा चुनाव समिति की बैठक पंचकूला के सकेतड़ी स्थित भाजपा कार्यालय में हो रही है। इस मीटिंग में निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन हो रहा है। प्रत्याशियों के नाम पर भी चर्चा की जा रही है। बैठक में प्रदेश के 46 निकाय चुनावों में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा शुरू है। भाजपा ये चुनाव सिंबल पर और अपनी गठबंधन सहयोगी जननायक जनता दल (जेजेपी) से अलग होकर लड़ रही है।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें