हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : @mlkhattar
पंचकूला में भाजपा चुनाव समिति की बैठक शुरू हो चुकी है। आज यानी बुधवार को ही निकाय चुनावों के उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ की अध्यक्षता में बैठक चल रही है। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद हैं। शहरी निकाय चुनावों को लेकर हरियाण भाजपा चुनाव समिति की बैठक पंचकूला के सकेतड़ी स्थित भाजपा कार्यालय में हो रही है। इस मीटिंग में निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन हो रहा है। प्रत्याशियों के नाम पर भी चर्चा की जा रही है। बैठक में प्रदेश के 46 निकाय चुनावों में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा शुरू है। भाजपा ये चुनाव सिंबल पर और अपनी गठबंधन सहयोगी जननायक जनता दल (जेजेपी) से अलग होकर लड़ रही है।