फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल वक्त में भी लाशों पर राजनीति कर रही भाजपा: चीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि मुश्किल वक्त में भी भाजपा लाशों पर राजनीति कर रही है। अगर केंद्र सरकार के पास 12 हजार करोड़ के आंकड़े हैं तो उन्हें सार्वजनिक करें क्योंकि हमने पंजाब सरकार के आंकड़े जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के विशेष दौरे के दौरान वे विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरजोत सिंह बैंस के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का जायजा ले रहे थे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और कहा कि हर नुकसान की भरपाई की जाएगी। लोगों के घरों, पशुओं, फसलों के नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। सड़कों और पुलों का पुनर्निर्माण किया जाएगा, बाढ़ से जिन गांवों को ज़्यादा नुकसान हुआ है, उनका सर्वेक्षण किया जा रहा है। विशेष गिरदावरी करवाई जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री हर नुकसान को लेकर गंभीर हैं और लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। हमारी सरकार ने अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है और इस संबंध में ज़ीरो टॉलरेंस अपनाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पर केंद्र सरकार का जीएसटी और आरडीएफ का 60,000 करोड़ रुपये बकाया है और हमने 20,000 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत की मांग की है।
वित्त मंत्री चीमा और शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर श्री आनंदपुर साहिब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने सिंहपुर प्लासी, शिव सिंह बेला, हरसबेला, बिभोर साहिब, पिंगवारी-खिंदड़ी, लक्ष्मी नारायण मंदिर नंगल का दौरा किया और इन क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त स्थानों पर जाकर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें