पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पार्टी ने अपने दम पर ही कई राज्यों में सरकार भी बनाई है। हाल ही में हरियाणा में भी भारी बहुमत के साथ भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीता है। इसके बावजूद पंजाब की हिंदू आबादी में पार्टी पैठ नहीं बना पा रही है।
साल 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य में हिंदुओं की कुल जनसंख्या 38.5 फीसदी है। राज्य में 45 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां हिंदू मतदाताओं की संख्या अधिक है, बावजूद इसके भाजपा का जादू नहीं चल रहा है।