फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने चुनाव आयोग से की राहुल की शिकायत

Mon, 10 Mar 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से महाराष्ट्र की एक रैली में संघ को लेकर दिए गए भाषण के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के कानूनी एवं चुनाव आयोग सम्बंधी राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष  सत्य पाल जैन और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को यह शिकायत दर्ज करवाई।

भाजपा ने मांग की है कि राहुल का भाषण चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इसलिए कांग्रेस की मान्यता छह साल के लिए खारिज की जाए।

सत्यपाल जैन ने बताया कि भाजपा और संघ को राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की हत्या से जोड़ कर झूठे आरोप लगाए हैं। उनका उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय में भाजपा के प्रति डर पैदा करना और आम जनता को उकसाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बेबुनियाद आरोप सलमान खुर्शीद, बेनी प्रसाद वर्मा, शंकर सिंह वाघेला और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी पिछले दिनों भाजपा पर कई तरह के झूठे आरोप लगा कर आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें