फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने अच्छे दिनों का वादा कर लोगों को ठगा : तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर अच्छे दिनों का वादा कर लोगों को ठगने का आरोप लगाया। कहा कि चंडीगढ़ में चलने वाली चार इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। तिवारी ने सुबह सुखना लेक पर सैर कर रहे लोगों से भी मुलाकात की।तिवारी ने कहा कि बीते 10 साल में भाजपा ने लोगों की जेब से करीब 33 लाख करोड़ रुपये निकाले लेकिन उसके मुकाबले युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियां नहीं मिलीं, जो आंकड़ा 10 सालों में 20 करोड़ का होना चाहिए था। यहां तक कि कई सरकारी पद अभी भी खाली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति कर लोगों का ध्यान बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है। कहा कि चंडीगढ़ में बीते 10 सालों के दौरान चार इंजन की सरकार रही है। यहां भाजपा के नगर निगम और सांसद रहे हैं, लेकिन विकास के नाम पर सीवरेज बंद पड़े हैं, मकान जर्जर हो चुके हैं और उनमें से सरिए बाहर निकल आए हैं। इन्होंने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। तिवारी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चंडीगढ़ से गंदगी को साफ करेंगे। इस दौरान चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि चंडीगढ़ में चार इंजन की सरकार होने के बावजूद से लोगों को यहां परेशानी झेलनी पड़ रही है लेकिन इंडिया गठबंधन की सरकार आने के बाद न सिर्फ चंडीगढ़ के लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा, बल्कि विकास के भी कई अन्य प्रोजेक्ट लेकर आए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें