फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश ने विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों की नियुक्ति की

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ ने शुक्रवार अपने विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों की नियुक्ति की। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने इन सभी संयोजकों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपीं। इसमें प्रोफेशनल सेल का संयोजक राकेश भल्ला को बनाया गया है। ट्रेड सेल का दायित्व बलजिंदर गुजराल को सौंपा गया। उत्तराखंड सेल की जिम्मेदारी भूपेंद्र शर्मा को दी गई है। इकोनॉमिक सेल के संयोजक के रूप में चार्टर्ड अकाउंटेंट नवीन कुमार सोनी को नियुक्त किया गया है। लीगल सेल की जिम्मेदारी एडवोकेट रंजन लोहान को दी गई जबकि इंडस्ट्री सेल का संयोजक अरुण गोयल को और मेडिकल सेल का दायित्व ललित तकियार को सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा। इसके साथ विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी के कामकाज को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें