फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भाजपा ने मनाया 44वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। भाजपा ने अपना 44वां स्थापना दिवस प्रदेशभर में मंडल स्तर पर मनाया। विधानसभा और जिला स्तर पर बाइक रैली और पैदल यात्राएं भी भाजपा के झंडे के साथ प्रदेशभर में निकाली गईं। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापकों को याद किया और अपने-अपने घरों और कार्यालयों पर पार्टी का झंडा फहराया। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने फरीदाबाद के अटल कमल कार्यालय पर पहुंचकर पार्टी का झंडा फहराया। भाजपा के संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने रोहतक कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिरसा में युवा मोर्चा की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई और कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई दी। वहीं पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने पंचकूला के भाजपा कार्यालय पंचकमल में पार्टी का झंडा फहराया। राज्य सभा सांसद सुभाष बराला ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर गांव गाजूवाला में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहनलाल गाजूवाला के घर पार्टी का झंडा फहराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें