फरीदकोट में गुरुवार को बीजेपी उम्मीदवार हंस राज हंस ने गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद में माथा टेकने के बाद चुनाव प्रचार शुरू किया। उनके रोड शो को किसान संगठनों ने काले झंडे दिखाए। किसान संगठनों ने भविष्य में भी विरोध करते रहने की घोषणा की है।