फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब और किसानों को बदनाम करने पर तुली भाजपा: अमन अरोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा पंजाब और यहां के किसानों को बदनाम पर तुली हुई है। पराली को लेकर तमाम झूठे दावे किए जा रहे हैं लेकिन असलियत यह है कि प्रदेश में पराली जलाने के मामलों में कमी आई है। अरोड़ा वीरवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पराली को लेकर बयान पर कहा कि भाजपा शासित सरकारें पंजाब, पंजाबियों और हमारे किसानों को बदनाम करने पर आमादा हैं। अरोड़ा ने कहा कि सिरसा दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब को खुलेआम जिम्मेदार ठहराया और इसे पंजाब सरकार की साजिश बताया है जबकि यह पूरी तरह से झूठ हैं। अरोड़ा ने सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग डेटा और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 15 सितंबर से 21 अक्तूबर तक पंजाब के खेतों में पराली जलाने की केवल 415 घटनाएं दर्ज हुईं, जबकि वर्ष 2021 में यह संख्या 4,327 थी। इससे साफ है कि पहले के मुकाबले पराली जलाने के केस कम हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें