फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भाजपा ने दस सीटों के लिए लोकसभा प्रभारी व संयोजक नियुक्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय परिषद व चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों की नियुक्ति भी की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव में जुटी भाजपा ने सोमवार को सभी दस सीटों पर लोकसभा प्रभारी व संयोजक की नियुक्ति कर दी है। इसके साथ ही पार्टी ने राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों और चुनाव प्रबंधन समिति का एलान भी किया। इन कमेटियों में सीएम के करीबियों को ज्यादा तवज्जो दी गई। इन कमेटियों के गठन के बाद भाजपा अपनी चुनाव तैयारियों को और तेज कर देगी। इससे पहले भाजपा अपने संगठन की दो सूची जारी कर चुकी है। हालांकि सोमवार को जारी की गई पदाधिकारियों की सूची आगामी चुनावों को लेकर है।
पार्टी ने अंबाला लोकसभा के लिए डा. पवन सैनी को प्रभारी और विधायक असीम गोयल को संयोजक नियुक्त किया। वहीं, करनाल लोकसभा के लिए डाॅ. घनश्याम दास अरोड़ा को प्रभारी व विधायक हरविंद्र कल्याण को संयोजक, कुरुक्षेत्र लोकसभा के लिए शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को प्रभारी व सीएम के पूर्व राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी संयोजक बनाए गए हैं। सोनीपता लोकसभा के लिए महिपाल ढांडा को प्रभारी व जवाहर सैनी को संयोजक, गुरुग्राम लोकसभा के लिए अजय गौड़ को प्रभारी व मनीष मित्तल को संयोजक, फरीदाबाद लोकसभा के लिए जीएल शर्मा प्रभारी व दीपक मंगला संयोजक, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के लिए लक्ष्मण यादव प्रभारी व शंकर धुपड़ को संयोजक, रोहतक लोकसभा के लिए मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन प्रभारी व सतीश नांदल को संयोजक, हिसार लोकसभा के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला प्रभारी व रवि सैनी को संयोजक, सिरसा लोकसभा के लिए सिरसा लोकसभा सीट के लिए शहरी निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता प्रभारी और आदित्य चौटाला संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय परिषद के लिए दस सदस्य नियुक्त
भाजपा ने राष्ट्रीय परिषद के लिए दस सदस्यों की नियुक्ति की है। पंचकूला से बंतो कटारिया, कुरुक्षेत्र से कृष्ण बेदी, भिवानी के शंकर धूपड़, यमुनानगर से संगीता सिंघला, गुरुग्राम से राव नरबीर सिंह, फरीदाबाद से संदीप जोशी, रोहतक से प्रदीप जैन, सोनीपत से विजयपाल, सिरसा से जगदीश चोपड़ा और हिसार से रवि सैनी शामिल हैं।
विज्ञापन


28 सदस्यों की चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया
पार्टी ने इस मौके पर 28 सदस्यों की चुनाव प्रबंधन समिति का भी गठन किया है। इसमें चुनाव कार्यालय का प्रमुख अरविंद यादव, कॉल सेंटर का प्रमुख डा. पवन सैनी, कार्यालय प्रबंधन का प्रमुख संजीव सैनी, अतिथि विभाग का प्रमुख रेणु डाबला, मीडिया विभाग का प्रमुख जवाहर यादव, सहप्रमुख प्रवीन अत्रेय, वंदना पोपली व शमशेर खरक, मीडिया संपर्क प्रमुख अशोक छाबड़ा व सहप्रमुख संजय आहुजा, न्यायिक मामले व चुनाव आयोग संपर्क प्रमुख अरुण तेवतिया, साहित्य सामग्री निर्माण प्रमुख मदन गोयल व सह प्रमुख सुदेश कटारिया, विज्ञापन अभियान के लिए प्रमुख डा. संजय शर्मा व सहप्रमुख वीरेंद्र चौहान व अरविंद सैनी, महिला अभियान का प्रमुख सरोज सिहाग, प्रवासी कार्यकर्ता प्रमुख समय सिंह भाटी, वीडियो वैन प्रमुख मनीष यादव और सोशल मीडिया प्रमुख अरुण यादव व सह प्रमुख आदित्य चावला शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें