फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की यादें : कोई चूहा छोड़ते वक्त धरा गया, किसी को पुलिस ने खिलाया पिज्जा 

Thu, 25 Mar 2021 11:09 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • चंडीगढ़ में लॉकडाउन के दौरान हुई कुछ खट्टी मीठी घटनाएं
  • किसी को पुलिस ने पिज्जा खिलाया तो किसी को केक
  • शराब पीने के लिए शराबियों ने दुकान के बाहर लगाई कतारें  
विज्ञापन
चंडीगढ़ में लॉकडाउन के दौरान चूहा छोड़ने निकले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया था। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में लॉकडाउन के दौरान कुछ ऐसी भी घटनाएं हुईं, जो शायद शहर के इतिहास में पहली बार दर्ज की गई थीं। कुछ रोचक थीं, तो कुछ काबिलेतारीफ। ये ऐसी यादें हैं, जिन्हें कभी भूला नहीं जा सकता। जब ये घटनाएं हुईं थीं तो पूरे देश में चर्चा का विषय बनीं। आइए लॉकडाउन के एक बाद इन घटनाओं पर नजर डालते हैं।

विज्ञापन


चूहा छोड़ने निकला था पहुंच गया हवालात
कर्फ्यू के दौरान सेक्टर-23 निवासी अजय पिंजरे में फंसे चूहे को छोड़ने गए थे, लेकिन रास्ते में पुलिस मिल गई और उन्हें उठाकर सेक्टर-17 थाने ले आई। पुलिस का कहना था कि वह चूहा छोड़ने के बहाने सैर पर निकला था। उस समय चंडीगढ़ में कर्फ्यू चल रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की और बाद में शख्स को जमानत पर छोड़ा।

जब पिज्जा बांटने निकली पुलिस
लॉकडाउन के दौरान बच्चे भी घरों में कैद हो गए थे। उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा था। ऐसे में बच्चों का मन बहलाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने एक अनोखा प्रयास किया। तत्कालीन एसएसपी नीलांबरी विजय जगदले के नेतृत्व में पुलिस सेक्टर-25 व धनास के बच्चों से मिली और उन्हें पिज्जा खिलाया। यह तस्वीर पूरे देश में वायरल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

...जब शराब खरीदने के लिए लगीं कतारें
लॉकडाउन में शराब ठेके बंद रहे। जब खुले तो ठेके के बाहर लोगों की कतारें लग गईं। यह पहली बार था कि जब शराब खरीदने के लिए लोगों को लाइन में लगना पड़ा था। इतनी बड़ी लाइन न तो राशन खरीदने में लगी और न ही कोरोना जांच के लिए। यह भी देखा गया कि जब लोग लाइन में लगे थे तो कोरोना प्रोटोकाल का पालन भी कर रहे थे।

पुलिस लोगों के घर पहुंची बर्थ डे मनाने
पंचकूला। लॉकडाउन के दौरान पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला। पंचकूला पुलिस सेक्टर-7 में अकेले रह रहे करन पुरी का जन्मदिन मनाने उनके घर केक लेकर पहुंची। यह वाकया पूरे देश में चर्चा का विषय बना। ऑस्ट्रेलिया में रह रहे एक युवक ने पंचकूला पुलिस को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि सेक्टर-7 निवासी उनके पिता करनपुरी घर में अकेले हैं और आज उनका जन्मदिन है। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारी केक लेकर घर पहुंच गए। इसी तरह चंडीगढ़ पुलिस भी अकेले रह रहे शहर के कई लोगों का बर्थ डे मनाने उनके घर केक लेकर पहुंची थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें