फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: घर की आग से दिनभर सुलगता रहा बिशनपुरा डंपिंग ग्राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। किसी के घर के कचरे में बिशनपुरा डंपिंग ग्राउंड पहुंची आग सोमवार दिनभर सुलगती रही। शाम तक फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग बुझाती रहीं। आग पर काबू पाने के लिए सात फायर कर्मचारी भी जूझते रहे। दिनभर जेसीबी से कचरा हटाया जाता रहा। इसके बाद भी शाम सात बजे तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों समेत कर्मचारी आग बुझाने में डटे हुए थे। डंपिंग ग्राउंड की आग से आसपास का वातावरण प्रदूषित हो गया। फायर विभाग के अनुसार कूड़े में दबी प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री से आग फैलती रही। रात तक आग पर बुझाने में कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे सुलगी आग पर 14 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बावजूद भी काबू नहीं पाया जा सका। सुबह से आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां लगातार पानी डालते रहीं, लेकिन आग बुझने की जगह अंदर ही अंदर सुलगती रही। डंपिंग ग्राउंड पूरे दिन जहरीला धुआं उगलता रहा। सबसे ज्यादा परेशानी आसपास की रिहायशी सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को झेलनी पड़ी। पूरे दिन हवा में फैले काले और जहरीले धुएं ने लोगों का सांस लेना तक मुश्किल कर दिया। कई लोगों ने आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड अब बीमारी का अड्डा बन चुका है, लेकिन प्रशासन हर बार सिर्फ आग बुझाने तक ही सीमित रह जाता है, स्थायी समाधान की कोई योजना नहीं।



डंपिंग ग्राउंड में आग लगने की सूचना सुबह सात बजे मिली थी। तत्काल दमकल विभाग की दो गाड़ी मौके पर भेजी थी। उन्होंने भड़की आग पर काबू पा लिया है। कूड़े में मौजूद प्लास्टिक के कारण आग सुलग रही है। उसे भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। हालांकि आग लगने के कारण अभी पता नहीं चला है। आशंका है कि कचरे में किसी के घर से ही आग आई है, जो कि धीरे-धीरे सुलगती रही है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। -राजीव कुमार, फायर अधिकारी, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें