फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, 5 बतखों की मौत से हड़कंप

Fri, 28 Oct 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा
विज्ञापन
पंजाब में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक
विज्ञापन
दिल्ली के बाद पंजाब में भी बर्डफ्लू ने दस्तक दे दी है। राजपुरा में पांच बतखों की मौत हो गई। यह खबर मिलते स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन हरकत में आ गया। बुधवार देर शाम पटियाला सेहत विभाग और जालंधर स्थित रीजनल डिजीज डायग्नोस्टिक लैब, नॉर्थ जोन व पशुपालन विभाग की टीम ने मौके की जांच के बाद एहतियाती कदम उठाए।
विज्ञापन


एसडीएम हरप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि राजपुरा बाईपास के पास एक केमिकल फैक्टरी के नजदीक बने तालाब में पांच बतखों की मौत के बाद एहतियाती कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन बतखों में बर्डफ्लू के लक्ष्ण पाए गए, बाकी जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि इंसान और जानवरों पर संक्रमण के खतरे को रोकने के लिए 500 मीटर के दायरे को सैनिटाइज करवाया गया है।

इसके लिए पटियाला के डिस्ट्रिक्ट एपीडिमोलोजिस्ट डॉ. गुरमीत सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई। बाद में पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों की टीम सहित जालंधर स्थित रीजनल डिजीज डायग्नोस्टिक लैब नॉर्थ जोन की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। एसएमओ रणजीत सिंह ने बताया कि वीरवार को आठ सदस्यीय टीम गठित कर 60 से अधिक फैक्टरी वर्करों की जांच की। सभी सुरक्षित मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें