फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मौसम पर बिपरजॉय का साया, पारा सामान्य से नीचे आया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चक्रवात बिपरजॉय ने एक तरफ देश के कई राज्यों के लोगों की धड़कनें बढ़ा दीं हैं तो दूसरी तरफ चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में भी इसका अप्रत्यक्ष रूप से असर देखने को मिल रहा है। चक्रवात बिपरजॉय की वजह से शहर में सामान्य से तेज हवाएं चल रहीं हैं और पारा भी सामान्य से नीचे आ गया है।मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि चक्रवात बिपरजॉय का ट्राइसिटी पर सीधा असर नहीं पड़ रहा है, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से असर पड़ रहा है। चक्रवात की वजह से यहां तेज हवाएं चल रहीं हैं। जो हवाएं गुजरात से आ रहीं हैं, वो ठंडी हैं। बारिश की संभावना भी बढ़ गई है। मनमोहन सिंह ने कहा कि ट्राइसिटी में इन दिनों जो मौसम बदला हुआ है, वो पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रवात बिपरजॉय की वजह से ही है।
विज्ञापन

वीरवार को भी ट्राइसिटी में मौसम ठंडा रहा। लोगों को लग ही नहीं रहा है कि जून का महीना चल रहा है। सुबह नौ बजे के करीब हल्की बारिश हुई, लेकिन कुछ ही देर में बारिश रुक गई और धूप निकल आई। हालांकि पूरे दिन हवाएं चलती रहीं। शाम के समय भी हल्के बादल छा गए लेकिन बारिश नहीं हुई।

आज भी छा सकते हैं हल्के बादल
मौसम विभाग के अनुसार, वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी शहर के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छा सकते हैं और शाम के समय बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें