फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल को लेकर कुछ ऐसा बोल गए मजीठिया, सुनकर सब हैरान!

Thu, 06 Oct 2016 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और अरविंद केजरीवाल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर पंजाब के वित्त मंत्री ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसे सुनकर सब हैरान हो गए। कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने पीओके में हुई भारतीय फौज के सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में सबूत मांगकर पाकिस्तान के प्रवक्ता होने का सबूत दिया। 
विज्ञापन


यह बात उन्होने दशहरा ग्राउंड में बुधवार को कही। वह यूथ अकाली दल द्वारा वार मेमोरियल पटियाला तक निकाली गई बुलंद तिरंगा मार्च में शामिल होने पहुंचे हुए थे। मजीठिया ने कहा कि केजरीवाल द्वारा ऐसा बयान देना बहुत ही दुखद है। इससे पूरे देश को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को एकजुट होना होगा। उन्होंने इस मौके पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी हमला बोला। 
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर बोला हमला

बिक्रमजीत सिंह मजीठिया - फोटो : ‌file photo
बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि कैप्टन बार्डर एरिया के नजदीकी गांवों में जाकर रानजीतिक रोटियां सेक रहे हैं। वहीं, बुलंद तिरंगा मार्च के संबंध में पूछे सवाल के जवाब में मजीठिया ने कहा कि यूथ अकाली दल ने सेना की हौसला अफजाई के लिए यह यात्रा निकाली है।

यात्रा मोहाली से वार मेमोरियल पटियाला तक निकाली जा रही है। तिरंगा मार्च में फतेगहढ़ साहिब व पटियाला के लिए रवाना हुई। इसमें मोहाली, डेराबस्सी व खरड़ हलके के यूथ अकाली दल के नेता व वर्कर शामिल हुए। इस मौके लोक निर्माण मंत्री शरनजीत सिंह ढिल्लो, सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, हलका डेराबस्सी के विधायक एनके शर्मा, ओएसडी टू डिप्टी सीएम चरनजीत सिंह बराड़, सीनियर अकाली नेता हरसुखइंद्र सिंह बब्बी बादल, यूथ अकाली दल के जिला प्रधान देहाती सतिंदर गिल, जिला अकाली दल के शहरी प्रधान हरमनप्रीत सिंह प्रिंस, स्त्री अकाली दल की शहरी प्रधान कुलदीप कौर कंग और सरबजीत सिंह समाणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें