जीरकपुर। ढकोली के दशमेश एनक्लेव गुरुद्वारा बाउली साहिब के सामने से रविवार रात करीब 3:30 बजे एक बाइक चोरी हो गई। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। चार लोग एक बाइक पर सवार होकर आए। दो लोग उसी बाइक में वापस चले गए जबकि दो लोग बाइक का लॉक तोड़कर बिना स्टॉर्ट किए धकेलकर ले गए। पीड़ित आकाश ने बताया कि वह यहां पर ऊपरी मंजिल पर रहता है। उसकी बाइक घर के आगे खड़ी रहती थी। रोजाना की तरह शनिवार रात को भी उसने अपनी मोटरसाइकिल यहीं पर खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो बाइक वहां नहीं थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखने से पता चला कि उसरी बाइक चोरी हो चुकी है। आकाश ने थाना ढकोली में शिकायत दर्ज करवा दी है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि दो दिन पहले भी यहां से एक बोइक चोरी हो चुकी है। ढकोली थाना प्रभारी सिमरजीत सिंह शेरगिल का कहना है कि शिकायत हमारे पास आ गई है, सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान करके उन्हें काबू कर लिया जाएगा।