फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक ने महिला का मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-41 की मार्केट की तरफ जा रही एक महिला से अज्ञात बाइक सवार युवक मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-41 निवासी लक्ष्मी देवी (54) शुक्रवार शाम सेक्टर-41 के राधे मार्केट जा रही थीं। इस दौरान पीछे से बाइक पर आए युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। महिला ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल कवर में 500 रुपये भी रखे थे। अचानक से घटना होने के कारण वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर सकीं। बताया कि युवक ने पगड़ी पहनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें