फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल कर्मचारी से बाइक सवारों ने झपटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 52 स्थित बिजली कॉलोनी कच्चा रास्ता के पास जेल कर्मचारी से बाइक सवार दो युवक मोबाइल झपट कर फरार हो गए। वारदात के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप शर्मा ने बताया कि वह सेक्टर 51 मॉडल जेल कांप्लेक्स में रहते हैं। वह और उनके पिता जेल कर्मचारी हैं। बीते रविवार शाम वह किसी काम से सेक्टर 52 जा रहे थे। बिजली कॉलोनी स्थित कच्चा रास्ता के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो युवक उससे मोबाइल झपट कर फरार हो गए। सूचना पर सेक्टर 61 चौकी इंचार्ज मिनी भारद्वाज टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने अब वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें