फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने युवती से नकदी और आईफोन झपटा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-44 में बाइक सवार झपटमार एक युवती से पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में 350 रुपये, आईफोन, एटीएम और कुछ जरूरी कागजात थे। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 44/बी निवासी रितु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार रात करीब 9 बजे घर लौट रही थी। मकान नंबर 1255 के पास पहुंची तो बाइक सवार एक युवक पर्स झपट कर फरार हो गया। पुलिस ने वारदात स्थल समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लग सका। बता दें कि पिछले पांच दिनों में शहर के अलग-अलग हिस्सों में झपटमारी की यह चौथी वारदात है। पुलिस अब तक एक भी केस सुलझाने में सफल नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें