फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला आर्ट, लिटरेरी फेस्ट के लिए निकाली बाइक रैली

Sun, 31 Jan 2016 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला आर्ट और लिटरेरी फेस्टिवल (पीएएलएफ) के लिए शनिवार को सोरिंग इगल्स मोटो क्लब की ओर से राइड फॉर पीएएलएफ बाइक रैली निकाली गई।
विज्ञापन


सेक्टर-चार स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल से इस बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बाइक रैली का संचालन सोरिंग इगल्स मोटो क्लब के सदस्यों ने किया। रैली सेक्टर-चार से शुरू होकर सेक्टर-11, सेक्टर-15 होते हुए सेक्टर-10, सेक्टर-नौ मार्केट, सेक्टर-सात और सेक्टर-पांच से होते हुए वापस सतलुज स्कूल पहुंची।

छह-सात फरवरी को कार्यक्रम का आयोजन
पीएएलएफ के संस्थापक और निदेशक रीकृत और राधिका सेराई ने बताया कि र्यूमर बुक्स इंडिया की सहभागिता में आयोजित इस फेस्ट की मेजबानी सतलुज पब्लिक स्कूल कर रहा है। आयोजन छह और सात फरवरी को होगा। उन्होंने बताया कि अब तक 100 से अधिक जानी-मानी हस्तियां आयोजन के विभिन्न सत्रों में मौजूदगी दर्ज करवा चुकी हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष लिट फेस्ट में क्षेत्र के जाने माने कारोबारी एक पैनल चर्चा में शामिल होंगे। इसके साथ ही ‘गेट बुक्ड’ नाम से एक विशेष आयोजन भी होगा। चिल्ड्रंस लिटरेरी फेस्ट कनेक्ट भी इस फेस्टिवल का हिस्सा होंगे, जिसमें बच्चों को किताबें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

महिला बाइकर्स ने किया बाइक रैली का नेतृत्व
सोरिंग इगल्स मोटो क्लब की महिला बाइकर्स इरा बोगरा और मिशेल ने इस बाइक रैली का नेतृत्व किया। क्लब की सचिव इरा बोगरा ने बताया कि दो वर्ष पहले यह क्लब बनाया गया था। उन्होंने बताया कि क्लब में कुल 30 सदस्य हैं जो कि अलग-अलग प्रोफेशन से जुड़े हैं।
विज्ञापन


वहीं क्लब के प्रधान माइकल एंजलो फ्रांसिस ने बताया कि क्लब सेफ राइड पार्टनर से जुड़ा हैं और हर एक महीने में क्लब की ओर से ट्रैफिक अवेयरनेंस, सेव गर्ल चाइल्ड, कीप कंट्री क्लीन और सेव इनवायरमेंट को लेकर सेमिनार, सिग्नेचर कंपेन चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि वे सबसे ऊंची सड़क खार दुमला पर भी कई कंपेन चला चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें