फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बाइक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, एक्टिवा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर मल्लाह रोड पर कामधेनु गोशाला के समीप बाइक और स्कूटी की भिड़त में स्कूटी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अमित कुमार निवासी हिमशिखा कॉलोनी पिंजौर ने बताया कि सात अप्रैल की सुबह करीब साढ़े पांच बजे पिंजौर से अपने घर आ रहा था। पिंजौर मल्लाह रोड पर उससे आगे एक बाइक सवार व्यक्ति अपनी बाइक को तेज रफ्तार चलाता हुआ जा रहा था। जैसे ही बाइक चालक कौशल्या पुल के समीप पहुंचा तो हिमशिखा की ओर से एक स्कूटी सवार व्यक्ति पिंजौर की ओर आ रहा था। इस दौरान बाइक और एक्टिवा की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों व्यक्ति नीचे रोड पर गिर गए। राहगीरों ने घायलों को सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। घटना में स्कूटी सवार मुकेश जैसवाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें