फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा झटका : आज बंद हो सकता है पेट्रोल बाइकों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिवाली पर पेट्रोल बाइक खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। शनिवार को दिन में बाइकों का पंजीकरण बंद हो सकता है, क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत अब सिर्फ 94 पेट्रोल दोपहिया वाहनों का कोटा ही बाकी रह गया है। नौ दिन में 1515 बाइकें बिक चुकी हैं। शनिवार को पेट्रोल 94 बाइकों के पंजीकरण के बाद ही पोर्टल बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

पेट्रोल दोपहिया खरीदने का सपना संजोये बैठे लोगों के लिए यह बड़ा झटका है। पहले रोजाना औसतन 150 से 180 बाइकें बिकती थी लेकिन ईवी नीति के लागू होने के बाद से दो बार पंजीकरण बंद हो चुका है। ऐसे में इस बार राहत मिलने के बाद लोगों ने इस डर से भी बाइकें खरीदी कि कहीं फिर से पंजीकरण बंद हो गया तो वह बाइक नहीं खरीद पाएंगे। यही कारण है कि 18 अक्तूबर के बाद रोजाना 150 से 250 बाइकें पंजीकृत हुई हैं। पंजीकरण बंद होने से लोगों के साथ डीलर्स को भी भारी नुकसान होने वाला है। शनिवार से फिर नीति में तीसरी बार संशोधन की मांग शुरू हो सकती है। उधर, दोपहिया वाहनों के शोरूम मालिकों में अफरा-तफरी का माहौल है, क्योंकि बाइक बिकेंगी नहीं तो कई शोरूम भी बंद करने पड़ेंगे। हजारों लोगों के बेरोजगार होने की भी आशंका गहरा जाएगी।

कोटा बढ़ाने के लिए 10 दिन पहले हुआ था प्रदर्शनबाइकों का पंजीकरण बंद होने के बाद 18 अक्टूबर को सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन की घोषणा मेयर अनूप गुप्ता ने की थी। इसमें शहर के सभी डीलर्स व उनके कर्मचारी भी पहुंचे थे। प्रदर्शन में मेयर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा भी पहुंचे। प्रदर्शन के अगले ही दिन प्रशासन ने ईवी नीति में संशोधन करके बाइकों का कोटा बढ़ा दिया, जिसके बाद पंजीकरण शुरू हो गया था।
विज्ञापन


तीसरी बार पड़ सकती है संशोधन की जरूरतयूटी प्रशासन ने सितंबर 2022 में ईवी नीति की घोषणा की थी और पांच साल के लिए लक्ष्य तय किए थे लेकिन प्रशासन ने कैपिंग बहुत सख्त कर दी थी, जिसके बाद तीन जुलाई को पहली बार संशोधन किया गया और बाइकों के कोटे को ढाई गुना बढ़ा दिया गया। हालांकि ये कोटा भी जल्द ही खत्म हो गया और 18 अक्तूबर को दूसरी बार नीति में संशोधन करना पड़ा। उम्मीद जताई जा रही है कि तीसरी बार फिर नीति में संशोधन करने की जरूरत होगी, क्योंकि अगर प्रशासन ने फिर राहत नहीं दी तो अगले साल ही बाइकों का पंजीकरण शुरु हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें