फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिट्टू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कई दिनों से कर रहे थे इंतजार, ऐसे मिला वारदात का मौका

Thu, 27 Jun 2019 01:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
बिट्टू हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नाभा की नई जिला जेल में बरगाड़ी बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी डेरा प्रेमी महिंदपाल बिट्टू की हत्या के आरोपी कई दिन से हत्या करने की फिराक में थे। यह मौका उन्हें जेल में चल रहे निर्माण कार्य ने दे दिया। 

विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि निर्माण कार्य के चलते कैदियों के आने-जाने का रास्ता एक था और उस दिन डेरा प्रेमी अकेला ही मुलाकात करके लौट रहा था। साथ में कोई सिक्योरिटी वाला नहीं था। इसी का उन्होंने फायदा उठाया और निर्माण कार्य से लोहे के सरिये उठाकर बिट्टू पर हमला कर दिया। 

बरगाड़ी बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी डेरा प्रेमी महिंदरपाल बिट्टू की हत्या के मामले में जांच ने तेजी पकड़ ली है। दोपहर को एसआईटी की टीम पटियाला सीआईए स्टाफ पुलिस पार्टी के साथ हत्या के दोनों आरोपियों गुरसेवक सिंह व मनिंदर सिंह को लेकर नाभा की नई जिला जेल पहुंची। 
विज्ञापन


इस दौरान बीते शनिवार को शाम सवा पांच बजे डेरा प्रेमी के किए गए कत्ल का सीन आरोपियों से दोबारा रिक्रिएट कराया गया, ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। दोनों आरोपियों के सेल की तलाशी ली गई और उनके कपड़े व कुछ अन्य सामान रिकवर किया गया। 

पटियाला एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ने बताया कि एसआईटी ने दोनों आरोपियों के सेलों की तलाशी ली। इस दौरान सेलों से आरोपियों के कपड़े व कुछ अन्य सामान रिकवर किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सब जांच का ही हिस्सा है। दावा किया कि जल्द ही मामले को हल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें