फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS और 56 PCS अफसरों का तबादला

Tue, 06 Jun 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब पुलिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से 3 आईएएस और 56 पीसीएस अफसरों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आईएएस अधिकारियों में, विजय बुबलानी को विशेष सचिव राजस्व लगाते हुए डायरेक्टर लैंड रिकार्ड सेटलमेंट कंसोलिडेशन एंड लैंड एक्यूजीशन जालंधर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन


रूही दुग्ग को एसडीएम चमकौर साहिब और प्रीति यादव को एसडीएम मालेरकोटला लगाया गया है। प्रीति यादव को एसडीएम अहमदगढ़ का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
पीसीएस अधिकारियों में, मोहिंदर पाल को एडीसी जगराओं, परनीत शेरगिल को एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर (मुख्यालय) पटियाला, एनपीएस रंधावा को सीईओ पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी, संदीप ऋषि को एडीसी तरनतारन, राजेश त्रिपाठी को एडीसी (जी) फतेहगढ़ साहिब, जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल को एसीए अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी अमृतसर, राहुल छब्बा को एडीसी (जी) कपूरथला, अनुपम कलेर को एडीसी (डी) होशियारपुर, जसबीर सिंह-2 को एडीसी (जी) होशियारपुर...
विज्ञापन


...अजय कुमार सूद को एडीसी खन्ना, इकबाल सिंह संधू को एडीसी (जी) लुधियाना, सुखजीत पाल सिंह को जनरल मैनेजर (पर्सोनल एंड एडमिनिस्ट्रेशन) पनसप लगाते हुए जीएम पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम एंड डायरेक्ट पेमेंट पनसप का अतिरिक्त चार्ज, जेके जैन को डिप्टी डायरेक्टर अर्बन लोकल बॉडीज लुधियाना, बिक्रमजीत सिंह शेरगिल को एसडीएम बरनाला लगाते हुए एडीएम तपा का अतिरिक्त चार्ज, अनिता दर्शी को एसडीएम लहरागागा लगाते हुए एसडीएम मूनक का अतिरिक्त चार्ज, गुरजीत सिंह को एसडीएम फरीदकोट, रुपिंदरपाल सिंह को एसडीएम एसएएस नगर और हरचरण सिंह को एसडीएम एसबीएस नगर लगाते हुए एसडीएम बंगा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस - फोटो : ‌file photo
इसी तरह, नयन भुल्लर को एसडीएम कपूरथला, पूजा स्याल को इस्टेट आफिसर गमाडा एसएएस नगर, अमरबीर कौर भुल्लर को एसडीएम मोरिंडा, परमदीप सिंह को एसडीएम डेराबस्सी, सकत्तर सिंह बल को एसडीएम गुरदासपुर, अमनदीप कौर-2 को एमडीएम तरनतारन लगाते हुए एसडीएम खडूर साहिब का अतिरिक्त चार्ज, हरजीत सिंह संधू को एसडीएम फिरोजपुर, राकेश कुमार को एसडीएम आनंदपुर साहिब लगाते हुए एसडीएम नंगल का अतिरिक्त चार्ज, ईशा सिंघल को एसडीएम खमाणो, अनमोल सिंह धालीवाल को एसडीएम पटियाला लगाते हुए एसडीएम दूधन सदन का अतिरिक्त चार्ज, रजत ओवेराय को एसडीएम अजनाला, अनुप्रीत कौर को इस्टेट आफिसर अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी अमृतसर...

...अमित को एमडीएम पठानकोट, ज्योति बाला को एसडीएम फगवाड़ा, अमरजीत को एसडीएम लुधियाना (ईस्ट), राजपाल सिंह को एसडीएम श्री मुक्तसर साहिब, चरणदीप सिंह को एसडीएम मोगा लगाते हुए एसडीएम बाघापुराना का अतिरिक्त चार्ज, सुरिंदर सिंह को एसडीएम पट्टी लगाते हुए एसडीएम भिखीविंड का अतिरिक्त चार्ज, परमजीत सिंह-2 को एसडीएम पायल, वरिंदर पाल सिंह बाजवा को एसडीएम फिल्लौर, अनुप्रिता जोहल को इस्टेट आफिसर पटियाला डेवलपमेंट अथॉरिटी पटियाला, नवप्रीत कौर सेखों को सचिव पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (एग्जामिनेशन) पटियाला, नरिंदर सिंह-1 को एसडीएम गीदड़बाहा लगाते हुए एसडीएम मलौट का अतिरिक्त चार्ज, नवप्रीत कौर बल को एसडीएम शाहकोट, अमरेश्वर सिंह को एसडीएम धूरी लगाते हुए एसडीएम दिड़बा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है जबकि जश्नप्रीतप्रीत कौर गिल को एसडीएम नाभा लगाया गया है।

इनके अलावा, अविकेश गुप्ता को एसडीएम संगरूर, गीतिका सिंह को एसडीएम भवानीगढ़, हरदीप सिंह को एसडीएम गुरुहरसहाय लगाते हुए सचिव रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी फिरोजपुर का अतिरिक्त चार्ज, सतवान सिंह को एसडीएम डेरा बाबा नानक लगाते हुए एसडीएम कलानौर का अतिरिक्त चार्ज, सोनम चौधरी को ज्वाइंट कमिश्नर एमसी लुधियाना, पूनम सिंह को एसडीएम अबोहर, बलबीर राज सिंह को एसडीएम फाजिल्का लगाते हुए एसडीएम जलालाबाद का अतिरिक्त चार्ज, राजेश कुमार शर्मा को एसडीएम अमृतसर-2 लगाते हुए एसडीएम मजीठा का अतिरिक्त चार्ज, वरिंदर सिंह को एसडीएम तलवंडी साबो लगाते हुए एसडीएम मौड़ का अतिरिक्त चार्ज, कला राम कांसल को एसडीएम पातड़ां, रोहित गुप्ता को एसडीएम बटाला और लतीफ अहमद को एसडीएम मानसा लगाते हुए एसडीएम सरदूलगढ़ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें