आपने अहसान नहीं किया, पीएचडी धारक बेटी को कहूंगी इस्तीफा दे : गीता
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन नौकरियों को लेकर हंगामा हुआ। विपक्षी विधायकों ने खाली पदों और भर्तियों को लेकर सरकार की घेराबंदी की। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नौकरियों में पूरी पारदर्शिता है, पहले की सरकारों तरह यहां खर्ची पर्ची नहीं चलती। इसका सबूत येे है कि कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल की बेटी भी सहायक प्रोफेसर लगी है। इस पर भुक्कल और कांग्रेस के अन्य विधायकों ने इसका विरोध किया। भुक्कल ने कहा, सीएम साहब आपने एहसान नहीं किया मेरी बेटी पर। वह नेट पास, जेआरएफ और पीएचडी धारक है। अगर आपको इस बात की तकलीफ है तो वह अपनी बेटी से कहेंगी वह नौकरी से इस्तीफा दे। हालांकि, सीएम ने कहा कि वह उस बेटी को सम्मानित करेंगे और हमें खुशी है कि काबिल को नौकरी मिली है। सीएम ने कहा कि, मैंने तो यह सुना है कि नौकरी मिलने के बाद आपकी बेटी ने कहा कि वह सरकार का धन्यवाद करती हूं।
बाक्स
45 हजार से अधिक पक्की नौकरियां दी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक के कार्यकाल के दौरान एचपीएससी के माध्यम से 2904 और एचएसएसए के माध्यम से 42 हजार 445 युवाओं को नौकरियां प्रदान की गई हैं। एचपीएससी के माध्यम से एक सितंबर 2019 से लेकर 15 फरवरी 2024 तक 2038 सामान्य श्रेणी, 385 एससी, 214 बीसी ए, 119 बीसी बी, 108 ईडब्ल्यूएस, 26 ईएसएम, चार डीईएसएम, 10 ईबीपी श्रेणी के युवाओं को नौकरियां प्रदान की गई। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से कुल 42 हजार 445 युवाओं को नौकरियां प्रदान की गई। एचकेआरएन के माध्यम से अब तक 13 हजार 133 युवाओं को नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। इसके अलावा एक लाख पांच हजार 747 युवाओं को ठेकेदारों की श्रेणी निकालकर एचकेआरएन में जोड़ा गया है।
महेश ।
महेश ।
महेश ।
महेश ।
महेश ।