फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोग मेला पंजाबी नाटक ने कटाक्ष किया समाज पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो राजनीति की खातिर किसी भी हद तक जा सकते हैं। मात्र कुछ पैसों के लिए वे अपनों की ही मौत का समाज के सामने न केवल तमाशा बना देते हैं बल्कि वे इस पर जमकर राजनीति भी करते हैं। ये राजनीति यही तक सीमित नहीं रहती, राजनेता भी इससे पीछे नहीं हटते हैं। समाज के ऐसे लोगों का कड़ा सच रविवार को पंजाबी कॉमेडी नाटक ‘भोग मेला’ का दिखाया गया। पंजाब कला भवन में पंजाबी नाटक अकादमी के सहयोग से पंजाब आर्ट्स काउंसिल चंडीगढ़ ने इस नाटक को प्रस्तुत किया। इसका लेखन दीप्ति बाबुता, निर्देशन पदम शिंदा और सेट डिजाइन गोल्ड लांबा किया।
विज्ञापन

यह एक परिवार की कहानी है, जिनकी मां का निधन हो जाता है। उनके दर्द पर कैसे राजनीति की जा रही है इस पर कटाक्ष किया गया। कॉमेडी के जरिए समाज के हर पहलु को दिखाया गया। कहानी के हर डायलॉग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसमें मुख्य भूमिका जसवीर कुमार, गगनदीप कौर, मनदीप मंडी, साहिल, हरमन हेरी, लोकेश चौधरी, मनदीप सिंह, रितु पुरी, धर्मिंदर, परदीप, सोनू, ईशा बब्बर, मोहित, विकास वर्मा, तन्मय सहगल ने निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें