फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारद्वाज होंगे जेडीयू से लोकसभा उम्मीदवार

Wed, 05 Feb 2014 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दल यूनाइटेड की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव में सुरिंदर भारद्वाज उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन


बुधवार को पार्टी की जनरल हाउस मीटिंग में उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की गई। पंचायत भवन, सेक्टर-18 में हुई।

इसमें उपाध्यक्ष विजय कपूर और महासचिव शमीम हामिद अंसारी व जेएस बेनीपाल ने उनकेनाम पर सर्वसम्मिति से मुहर लगा दी। भारद्वाज इस समय पार्टी के अध्यक्ष भी हैं।

लोकसभा उम्मीदवार केलिए चुने जाने पर भारद्वाज ने सभी पार्टी सदस्यों का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी का मुख्य लक्ष्य चंडीगढ़ को राज्य का दर्जा दिलाना होगा, ताकि शहरवासियों को इंसाफ मिल सके।

उन्होंने कहा कि जेडीयू मिशन अपना चंडीगढ़ के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रही है।

भारद्वाज ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य होगा शहर में युवाओं को रोजगार दिलाना और शहर को प्रदूषण मुक्त बनाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें