फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा में शुरू होगी भारत संकल्प यात्रा, मौके पर ही लाभार्थियों का होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
25 नवंबर से होगा शुभारंभ, एक दिन में 57 रथ दो गांवों को करेंगे कवर
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में 25 नवंबर से शुरू होने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा में 57 रथ चलेंगे, जो एक दिन में दो गांवों को कवर करेंगे। यात्रा के दौरान हेल्थ कैंप में लोगों के स्वास्थ्य की जांच होगी। खास बात यह है कि यदि किसी का आयुष्मान, बीपीएल, चिरायु, परिवार पहचान पत्र, वृद्धा सम्मान पेंशन नहीं बनी है तो उसका मौके पर ही पंजीकरण होगा। हरियाणा भाजपा के प्रदेश मीडिया व सोशल मीडिया प्रमुख डाॅ. संजय शर्मा ने बताया कि यह यात्रा प्रदेश के सभी शहर और गांवों में जाएगी। 25 जनवरी तक यात्रा सभी गांवों को कवर करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 6300 गांव हैं। ये रथ 60 दिनों में गांव-गांव, शहर, कस्बों, वार्डों में पहुंचेंगे। इन 57 रथों में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की संपूर्ण जानकारियां रहेगी। बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से इस अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यात्रा का मुख्य उद्देश्य गरीब कल्याण के निमित्त मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत धरातल पर पहुंचाना है। यात्रा के जरिये लाभार्थियों का फीडबैक लेना और जिन नागरिकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन्हें योजनाओं से जोड़ना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आने वाले रथ में पत्रक और किताबें भी उपलब्ध होंगी। पुस्तकों में सभी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी होगी। कुछ वीडियो रील भी इन रथों में उपलब्ध रहेगी, जिनसे बहुत सारी जानकारियां प्राप्त होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें