फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव: मान बोले- सूबे में सबसे ज्यादा लीड जलालाबाद सीट से होगी

Mon, 23 Jan 2017 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
सज्जन सिंह चीमा के पक्ष में रैली करने पहुंचे भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र सुल्तानपुर लोधी से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सज्जन सिंह चीमा के पक्ष में गांव तलवंडी चौधरिया में रविवार की देर रात चुनावी रैली हुई। इसमें सांसद भगवंत मान पहुंचे। सांसद मान ने कहा कि पंजाब में सबसे ज्यादा लीड जलालाबाद सीट से होगी।  
विज्ञापन


पंजाब में आप की सरकार बनते ही पंजाब ओलंपिक में गोल्ड मेडल जरूर जीतेगा। उन्होंने कहा कि 11 मार्च को 11 बजे नतीजा आम आदमी पार्टी के पक्ष में ही निकलेगा। उन्होंने नवजोत सिद्धू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सिद्धू की स्थिति दूध बेचने वाले की तरह है, जिसका मोटरसाइकिल इधर-उधर गिरता है। अकाली दल में पिता-पुत्रों का राज है। हर मंत्री चाहता है कि उसका पुत्र ही सत्ता सुख भोगे। 
विज्ञापन

भाषण में सुनाया चुटकुले

सज्जन सिंह चीमा के पक्ष में रैली करने पहुंचे भगवंत मान
सांसद भगवंत मान का कार्यक्रम चार बजे था, लेकिन मान पांच घंटे देरी से पहुंचे। अपने 22 मिनट के भाषण में चुटकुले सुनाकर लोगों को लोटपोट किया। आप प्रत्याशी सज्जन सिंह चीमा ने कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं।

इस अवसर पर तलवंडी चौधरियां जोन इंचार्ज प्रदीप थिंद, दलजीत सिंह, नीलम मसीह, राजेश नेगी, मोहम्मद रफी, गुरप्रीत सिंह गोपी, परमजीत सिंह  खालसा, राजिंदर सिंह जैनपुर, नरिंदर सिंह डल्ला, सुरजीत सिंह मनियाला, अंग्रेज सिंह, अनिल कपूर आरसीएफ, हजारा सिंह, राजविंदर सिंह, जरनैल सिंह काहलों, करनैल सिंह, कुलविंदर सिंह चाहल, डॉ. बलविंदर सिंह, दलजीत सिंह ग्रीस, गुरमेल सिंह मंगूपुर, कमलजीत सिंह, दिलबाग सिंह, संगत सिंह, जगीर सिंह मुंडी, मनजीत सिंह, मंदीप सिंही, कमलजीत कौर, दलजीत काहलों, सरदूल सिंह, रणजीत सिंह डल्ला, कुलवंत नूरोवाल, नरिंद्र कुमार भवानीपुर, कुलदीप सिंह, जसबीर सिंह भागोराईया, ओम प्रकाश धीर, डॉ. बलविंदर सिंह, सुरेश कुमार और संतोख सिंह उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें