फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर बड़ा तोहफा: पंजाब के विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में लागू होगा 7वां वेतन आयोग, सीएम ने किया एलान

Mon, 05 Sep 2022 11:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम मान ने यह भी एलान किया है कि जल्द ही कॉलेज और विश्वविद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी की भर्ती की जाएगी। इससे शिक्षकों की कमी खत्म होगी। वहीं पुराने संविदा गेस्ट फैकल्टी के मानदेय में इजाफा करने की भी घोषणा की है। 
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षक दिवस पर अध्यापकों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम भगवंत मान ने राज्य के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सातवें वेतन आयोग को लागू करने का एलान किया है। एक वीडियो संदेश में सीएम भगवंत मान ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी। इसके बाद सीएम ने अध्यापकों को बड़ी खुशखबरी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर 2022 से सातवां वेतन आयोग लागू होगा। सीएम मान ने यह भी एलान किया है कि जल्द ही कॉलेज और विश्वविद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी की भर्ती की जाएगी। इससे शिक्षकों की कमी खत्म होगी। वहीं पुराने संविदा गेस्ट फैकल्टी के मानदेय में इजाफा करने की भी घोषणा की है। सीएम ने आश्वासन दिया कि बहुत ही जल्द अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें