पीपीपी के पूर्व उपाध्यक्ष भगवंत मान मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने गत सोमवार को ही पीपीपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था।
जानकारी के अनुसार ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ भगवंत मान की मंगलवार सुबह मुलाकात हुई और दोपहर बाद उन्होंने पार्टी नेता मनीष सिसौदिया की मौजूदगी में उनके कार्यालय में आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता संबंधी फॉर्म भरा।
इसके बाद शाम को भी भगवंत की मुलाकात केजरीवाल से हुई, जिस दौरान पंजाब के मौजूदा सियासी हालात पर चर्चा हुई। भगवंत के लोकसभा क्षेत्र संगरूर से मैदान में उतरने की संभावना है।