फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण का आरोपी सलाखों के पीछे

Wed, 27 Aug 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नारंग होटल के संचालक के बेटे के अपहर्ता को न्यायिक हिरासत में भेजकर पुलिस ने राहत की सांस ली है। वहीं पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में अपहरण का कोई खास कारण खुलकर सामने नहीं आया। पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मॉडल टाउन स्थित नारंग होटल के संचालक हेमंत नारंग के नौ वर्षीय बेटे मयंक नारंग का बीती शाम को मॉडल टाउन से अपहरण कर लिया था। मयंक शाम के वक्त होटल के कारिंदे जितेंद्र के साथ होटल से घर आ रहा था। मयंक होटल के कारिंदे के साथ रामलाल चौक मॉडल टाउन स्थित अपने घर पर आ रहा था। घर के नजदीक ही एक व्यक्ति ने होटल कारिंदे को धक्का दे दिया और मयंक का अपहरण कर लिया।

वह मयंक को लेकर भागने के बजाय रामलाल चौक की तरफ तेज-तेज चलने लगा। इस पर मयंक जोर-जोर से रोने लगा और पास ही उसके चाचा नितिन नारंग को अपने घर पर रोने की आवाज सुनी। वह बाहर निकला तो होटल का कारिंदा काफी घबराया था।
विज्ञापन


नितिन नारंग ने अपहर्ता का पीछा किया और उसको रामलाल चौक के नजदीक ही पकड़ लिया। यहां पर अपहर्ता ने लोहे की चेन से उस पर हमला किया, लेकिन वह उससे बच गया। इसी समय आसपास के लोग वहां पहुंच गए और आरोपी को काबू कर लिया। नितिन ने इसकी सूचना अपने परिवार के लोगों को दी। जिसके चलते रामलाल चौक पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया और शिनाख्त के दौरान आरोपी की पहचान सुनील उर्फ बिट्टू निवासी गोली माजरा, करनाल के रूप में हुई। पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन पूछताछ में अपहरण के पीछे कोई बड़ा कारण सामने नहीं आया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वर्जन
पुलिस ने आरोपी सुनील उर्फ बिट्टू निवासी गोली माजरा करनाल को बीती शाम को ही काबू कर लिया था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, लेकिन अपहरण के पीछे कोई बड़ा कारण खुलकर सामने नहीं आया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

संदीप कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें