फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मानसून से पहले टांगरी व मारकंडा की होगी सफाई, मजबूत होंगे बांध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिंचाई एवं जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ अभय सिंह यादव ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ अंबाला व कुरुक्षेत्र के उन गांवों का दौरा किया, जो पिछली बाढ़ में ज्यादा प्रभावित थे। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले टांगरी नदी व मारकंडा नदी की साफ-सफाई का काम और सीमांत बांधों को मजबूत कर दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों के साथ टांगरी नदी के सीमांत बाँध के विभिन्न स्थलों का भी निरीक्षण किया तथा जरुरत के अनुसार नालों की सफाई तथा चौड़ा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मारकंडा नदी पर दामली बांध और कलसाना बांध का दौरा किया और 30 जून से पहले बाढ़ की रोकथाम से संबंधित कार्यों को पूरा करने को कहा। उन्होंने मिट्टी के भराव या सीमेंट-कंक्रीट बैग का उपयोग करके मारकंडा नदी के बांधों को मजबूत करने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें