फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंची आवाज में डीजे बजाने पर बीच एंड ब्रेव का प्रबंधक गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : handcuff
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऊंची आवाज में डीजे बजाने पर सेक्टर 26 स्थित बीच एंड ब्रेव क्लब के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने क्लब के प्रबंधक जगदीश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर 26 थाना प्रभारी नरेंदर पटियाल की अगुवाई में पुलिस टीम रविवार रात एरिया में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उक्त सेक्टर के अंतर्गत बीच एंड ब्रेव क्लब में ऊंची आवाज में डीजे बजाया जा रहा है। टीम मौके पर पहुंची और क्लब के प्रबंधक को गिरफ्तार कर थाने ले गई जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। बता दें कि इससे पहले भी सेक्टर 26, सेक्टर 3 औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस लगातार नियमों की धज्जियां उड़ाने पर क्लब के प्रबंधक समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई करती रही है। हालांकि पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें