फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअंत मर्डर: हवारा के 3 साथियों के खिलाफ चलेगा ट्रायल

Sat, 21 Nov 2015 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
1995 में पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मास्टरमाइंड बब्बर खालसा आतंकी जगतार सिंह हवारा के तीन साथियों के खिलाफ ट्रायल चलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़े न्यायिक दस्तावेज ट्रायल कोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया है कि वह तमाम न्यायिक दस्तावेजों को चंडीगढ़ सत्र न्यायालय में भेज दे ताकि सह आरोपियों जगतार सिंह तारा, परमजीत सिंह बेहुरा और देवी सिंह के खिलाफ ट्रायल चल सके।

इससे पहले सीबीआई की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार ने बताया कि तारा को इसी साल गिरफ्तार किया गया था। वह 2004 में चंडीगढ़ के जेल से फरार हो गया था।
विज्ञापन


मालूम हो कि न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर की पीठ ही सीबीआई की उस याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें जगतार सिंह की उम्रकैद की सजा को फांसी में तब्दील करने की गुहार की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें